मिर्जापुर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 50 वां जन्मदिन पर कोरोनावायरस और भारत चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में नहीं मनाया जन्मदिवस |
बल्कि शहीद हुए जवानों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी साथ में उनकी याद में वृक्षारोपण किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 19 जून 2020 को 50 साल के हो गए हैं |हालांकि इस बार वह अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं।दरअसल राहुल गांधी ने लद्दाख की गलावन घाटी में शहीद हुए जवानों के सम्मान में इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी जन्मदिन नहीं मनाने को कहा है|
जिसको देखते हुए मिर्जापुर में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बाजीराव कटरा में शहीद हुए जवानों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी साथ ही शहीद जवानों की याद में सड़क किनारे पौधा लगाया|
मिर्ज़ापुर न्यूज़ टुडे एंटी 24 ब्यूरो चीफ आबिद अली के संग गुफरान की रिपोर्ट